Search
Close this search box.

सांसद विधायकों के साथ भाजपा नेता निकले भाजपा के लिए वोट मांगने।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर का विकास केवल भाजपा कर सकती है इसलिए भाजपा को ही वोट दें- चिंतामणी महाराज 

//अंबिकापुर//
11 फरवरी के मतदान के एक दिन पूर्व आज सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज, बीजेपी संभाग प्रभारी राजा पांडे तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया सहित भाजपा नेता पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा के पक्ष में को वोट अपील व समर्थन की रैली आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय से निकलकर स्थानीय संगम चौक होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची। भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत व भाजपा पार्षद प्रत्याशियों  के समर्थन में चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद व्यक्तिगत वोट अपील की इस पदयात्रा में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव,  नगरीय निकाय चुनाव संयोजक अखिलेश सोनी, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमल भान सिंह, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा तथा भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत ने भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज ने कहा कि पिछले दस सालों में अंबिकापुर नगर का विकास अवरुद्ध हो गया था। कॉंग्रेस की नगर निगम सरकार ने शहर की जनता को कोई राहत नहीं दी, उनके घोषणा पत्र का कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शहर का विकास केवल भाजपा कर सकती है इसलिए भाजपा को ही वोट दें। इस अवसर पर भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद सड़क, नाली, पानी, बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ साथ अपने शहर को सुविधाओं से परिपूर्ण शहर के रूप विकसित करने का संकल्प भाजपा का है। हम महानगरों के तर्ज़ पर अंबिकापुर शहर के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, रामलखन पैकरा, सावित्री जायसवाल, मधुसूदन शुक्ला, शकुंतला पांडे, अजय प्रताप सिंह, तेजिंदर सिंह, संजय गुप्ता, प्रयाग राज साहू, धनी राम यादव, मनीष अंबष्ट, अजय सोनी, नलिनी पांडे, प्रियंका चौबे, शालू सिंह, दिनेश शुक्ला, प्रेमा नंद, नितिन गुप्ता, अमोघ कश्यप तथा आर्यन गुप्ता सहित बड़ी संख्या भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

शराब, धूम्रपान या किसी भी तरह का नशा सेहत के लिए हानिकारक है. तांडव लाइव नशे को किसी भी रूप में प्रोमोट नहीं करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai