May 13, 2026 2:21 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले में 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी आधुनिक खेती, मृदा प्रबंधन एवं प्राकृतिक कृषि की जानकारी

सूरजपुर/12 मई 2026/ विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में मंगलवार को कृषक हित में व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में कुल 12 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसल की तैयारी, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
                अभियान के तहत विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत गंगोटी एवं बतरा, ओड़गी के मोहरसोप एवं भाडी, सूरजपुर के अजबनगर एवं सोनवाही, रामानुजनगर के परशुरामपुर एवं पम्पानगर, प्रतापपुर के टुकुडांड एवं केंवरा तथा प्रेमनगर के विंध्याचल एवं कोतल में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
                 कार्यक्रमों में कृषि विज्ञान केन्द्र सरगुजा एवं कृषि महाविद्यालय प्रतापपुर के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती से संबंधित प्रशिक्षण, प्रदर्शन, अनुसंधान एवं कृषि विस्तार गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर कृषक-वैज्ञानिक चर्चा आयोजित कर किसानों को नई कृषि पद्धतियों, उन्नत कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन, मृदा प्रबंधन, मृदा परीक्षण, कीट एवं रोग नियंत्रण, उन्नतशील बीज, खाद एवं रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जैव उर्वरकों, कृषि उपकरणों एवं कृषि आधारित नए उद्यमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
                वैज्ञानिकों ने दलहन एवं तिलहनी फसलों में प्रति इकाई क्षेत्र उत्पादन बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने, फसल विविधीकरण अपनाने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
                कृषि विज्ञान केन्द्र सरगुजा के श्री विरेन्द्र कुमार, कार्यक्रम सहायक (कीट विज्ञान) ने किसानों को फसलों में कीट एवं व्याधि प्रबंधन, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, पीएसबी कन्सोर्टिया, नील हरित शैवाल, अजोला तथा प्राकृतिक खेती की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
                कृषि विभाग द्वारा एग्रीस्टेक, पीएम किसान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में जैव उर्वरकों के उपयोग तथा स्वायल हेल्थ कार्ड में अनुशंसित मात्रा के अनुसार उर्वरक उपयोग करने के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
               इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं को रोगों से बचाने हेतु नियमित टीकाकरण की जानकारी दी गई। उद्यानिकी विभाग ने उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार एवं मत्स्य पालन विभाग ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल

Cricket Live Score

Rashifal