May 13, 2026 2:21 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम जारी

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में 15 मतदान केंद्रों पर 4,642 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

सूरजपुर/12 मई 2026/    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज राज्य के नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की कार्रवाई 11 मई 2026 से प्रारम्भ होकर 04 जून 2026 तक संपन्न होगी। त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु मतदान एवं मतगणना 01 जून 2026 को संपन्न होगी, जबकि सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा 04 जून 2026 को की जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर पालिकाओं एवं पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है।
                इसी क्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर अंतर्गत आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती शिवानी जायसवाल द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियमावली के नियम 16 के अंतर्गत समस्त 15 वार्डों के मतदान केंद्रों की सूची विधिवत प्रकाशित कर दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 15 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से कुल 4,642 निर्वाचक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वार्डवार मतदान केंद्र एवं पंजीकृत मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है:-
वार्ड क्रमांक-01 महावीर वार्ड अंतर्गत 417 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला (कन्या) शिवनंदनपुर, वार्ड क्रमांक-02 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 259 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला बालक शिवनंदनपुर, वार्ड क्रमांक-03 अग्रसेन वार्ड के 235 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला बालक शिवनंदनपुर, वार्ड क्रमांक-04 बीरसा मुण्डा वार्ड में सर्वाधिक 443 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला (बालक) शिवनंदनपुर, वार्ड क्रमांक-05 महाराणा प्रताप वार्ड के 287 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र नगर पंचायत परिसर शिवनंदनपुर, वार्ड क्रमांक-06 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के 244 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र भाथूपारा-01, वार्ड क्रमांक-07 डॉ. अब्दुल कलाम वार्ड के 397 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र भाथूपारा-02 शिवनंदनपुर, वार्ड क्रमांक-08 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के 233 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र सामुदायिक भवन शान्तिनगर, वार्ड क्रमांक-09 स्वामी विवेकानन्द वार्ड के 288 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर, वार्ड क्रमांक-10 शहीद भगत सिंह वार्ड के 273 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर, वार्ड क्रमांक-11 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में सबसे कम 212 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर, वार्ड क्रमांक-12 गुरु घासीदास वार्ड के 226 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र शान्तिनगर-01 शिवनंदनपुर, वार्ड क्रमांक-13 डॉ. भीम राव अम्बेडकर वार्ड के 412 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र तलाबपारा-1 शिवनंदनपुर, वार्ड क्रमांक-14 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के 396 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर तथा वार्ड क्रमांक-15 गुरु नानक वार्ड के 320 मतदाताओं हेतु मतदान केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर के कक्ष क्रमांक-31 में स्थापित किया गया है।
                 रिटर्निंग ऑफिसर, नगर पंचायत शिवनंदनपुर द्वारा समस्त मतदाताओं से अपील की गयी है कि वे प्रकाशित सूची का अवलोकन कर अपने वार्ड एवं मतदान केंद्र की जानकारी समय रहते प्राप्त कर लें, ताकि निर्वाचन के दिन उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मतदान केंद्रों की सूची से संबंधित किसी भी प्रकार के दावे, आपत्ति अथवा सुझाव हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय शिवनंदनपुर में संपर्क कर सकते हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल