
अंबिकापुर।
अंबिकापुर नगरीय निकाय चुनाव के निमित्त स्थानीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता एवं विधायक राजेश अग्रवाल विधायक प्रमोद मिंज, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा एवं वरिष्ठ करता राम गुप्ता के उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि चुनाव नजदीक है सबको अनुशासन का पालन करना है और एक दूसरे के सहयोग से भारी बहुमत से जीत के लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति की जानकारी देते हुए कहा कि चुनावी प्रचार के मद्देनजर नगर के कई जगह, चौक चौराहों पर आमसभा की जाएगी इसी प्रकार बड़े नेताओं के नेतृत्व में रोड शो किए जाएंगे जिसे हम सबको मिलकर सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, आप सभी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके सांसद और विधायक जीताया और अब आपकी बारी है, हम सबको मिलकर आप सब भाजपा पार्षद प्रत्याशी और महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत को जीताना है। आज हम अपने अनुकूल माहौल में चुनाव लड़ रहे हैं यह सरगुजा भाजपा के आधार हमारे पूर्व पीढ़ियों की देन है, हमें भी आने वाली पीढ़ी को बहुत अच्छा देना है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने मंजूषा भगत को महापौर प्रत्याशी बनाकर महिला समाज को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार है अब निगम में भी सरकार बनाना इसलिए जरूरी है कि पिछले 10 साल में कांग्रेस ने केंद्र से प्राप्त बजट का दुरुपयोग किया है, और विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है, नगर में आज भी वही कम दिखाई देते हैं जो भाजपा के समय हमारे महापौर प्रबोध मिंज ने कराया था।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए
प्रबोध मिंज ने कहा कि चुनाव के लिए बहुत कम समय है हमें जनता के बीच जाकर कांग्रेसी महापौर अजय तिर्की की विफलताओं को गिनानाहै, अपने महापौरी कल में अजय तिर्की ने नगर विकास के लिए कुछ भी नहीं किया, भाजपा के समय में 10 वर्ष जो काम हुआ उसे ही हम स्वर्णिम काल कहते हैं। नगर की जनता अब मन बना चुकी है कि निगम में भाजपा की सरकार होगी तभी नगर का पूर्ण विकास होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अंडमान करते हुए कहा कि आप सभी को
पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच जा कर काम करना है निश्चित रूप ए हमारे सभी पार्षद प्रत्याशी और महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत जीतेगी और हम निगम में सरकार बनाएंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंजूषा भगत ने कहा कि कांग्रेस के अजय तिर्की ने अपने महापौरी काल में स्वयं का विकास किया है, वे कांग्रेसी नेताओं के सदा रबर स्टैंप बने रहे। विकास के तौल में महापौर अजय तिर्की ने नगर को 10 साल पीछे धकेल दिया है, आज भी वही काम दिखाई देते हैं जो भाजपा ने कराए थे। मंजूषा भगत ने कहा कि कार्यकर्ता खुद को मंजूषा भगत समझ कर जनता के बीच जाएं, नगरवासी हमारे साथ हैं, हम सब मिलकर भारी बहुमत से निगम में भी भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन को ललन प्रताप सिंह, अखिलेश सोनी तथा अनिल सिंह मेजर ने भी संबोधित किया एवं उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम का संचालन देवनाथ सिंह पैकरा और विनोद हर्ष ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
संवाद प्रमुख
भाजपा सरगुजा
शराब, धूम्रपान या किसी भी तरह का नशा सेहत के लिए हानिकारक है. तांडव लाइव नशे को किसी भी रूप में प्रोमोट नहीं करता है।