जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी –
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ममता राजवाड़े

सूरजपुर / 06 मार्च 2026/    सूरजपुर जिले की निवासी ममता राजवाड़े आज महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की जीवंत प्रेरणा बन चुकी हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली ममता ने स्व-सहायता समूह के माध्यम से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि अपने परिवार के लिए आय का स्थायी साधन भी तैयार किया।
                 ममता ने लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी आत्मनिर्भरता की यात्रा शुरू की। समूह की नियमित बैठकों और बचत की आदत ने उनमें आत्मविश्वास का संचार किया। इसी आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने समूह से ऋण लेकर अपने घर के पास एक किराना दुकान खोली और मेहनत व लगन से उसका संचालन करते हुए धीरे-धीरे आमदनी बढ़ाती गईं।
               व्यवसाय में स्थिरता आने के बाद ममता ने विस्तार की राह चुनी। परिवार से सलाह-मशविरा कर उन्होंने एक फोटो कॉपी मशीन खरीदी और आय का एक नया स्रोत खड़ा किया। ममता का कहना है कि यह व्यवसाय भले ही देखने में छोटा लगे, लेकिन यह आत्मविश्वास को बड़ा बनाता है। आज उनकी मासिक आय 20 हजार से 30 हजार रुपये तक पहुँच गई है।
              ममता बताती हैं कि स्व-सहायता समूह ने उन्हें केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं दिया, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा और हौसला भी दिया। आज वे अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियाँ निभाने के साथ-साथ अपने आसपास की अन्य महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन गई हैं।
               ममता राजवाड़े की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि यदि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सही अवसर और सहयोग मिले तो वे अपनी मेहनत और लगन से समाज में नई पहचान बना सकती हैं और परिवार का संबल भी बन सकती हैं

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने सुलझाए लंबित प्रकरण, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत जगरनाथ राम को मिली 55 हजार से अधिक की छूट
एक वर्ष से लंबित अमानत राशि का हुआ भुगतान, फोरम ने देरी पर अधिकारियों को दी हिदायत

सुशासन तिहार-2026
सरगुजा जिले में 1 मई से शुरू होंगें ’’जन समस्या निवारण शिविर’’, 10 जून तक पूरे जिले में 30 शिविर होंगे आयोजित
पहले दिन अम्बिकापुर के बरकेला में 25 ग्राम पंचायतों के लिए लगेगा शिविर, आमजनों की शिकायतों का होगा निराकरण, शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

नीट-यूजी 2026 निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजन के लिए कलेक्टर ने ली बैठक
संवेदनशील मामलों में बरतें पूरी सतर्कता, सुरक्षा  व्यवस्था को लेकर रहे पैनी नजर-कलेक्टर श्री वसंत
अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी
3 मई को दोपहर 2 से 5 बजे शाम तक आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र स्थल एवं समय का रखे विशेष ध्यान

Cricket Live Score

Rashifal

सुशासन तिहार-2026ः सरगुजा जिले में 1 मई से 10 जून तक आयोजित होंगे ’’जन समस्या निवारण शिविर’’
कलेक्टर ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम, विकासखण्डवार नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारी
आमजनों की शिकायतों का होगा निराकरण, शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी