April 30, 2026 4:39 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा का गौरव – आकाश दुबे का भारतीय वुडबॉल टीम में चयन, अब हांगकांग में लहराएंगे तिरंगा
हांगकांग में बजेगा सरगुजा का नाम – आकाश दुबे टीम इंडिया में

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लिए यह बेहद गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। सरगुजा वुडबॉल संघ से आकाश दुबे का चयन भारतीय वुडबॉल टीम में हुआ है। अब वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर हांगकांग इंटरनेशनल वुडबॉल चौंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सरगुजा जैसे क्षेत्र से खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन होना बहुत गर्व की बात है। आकाश दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत से यह स्थान हासिल किया है। आकाश दुबे पूर्व में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल हासिल किया। और राष्ट्रीय प्रतियोगिता व ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चौंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभाई है। हमें पूरा विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

आकाश दुबे ने यह उपलब्धि अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर हासिल की है, जो उन्होंने भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित ओपन इंटरनेशनल चयन ट्रायल में दिखाया था। और इंडिया कैंप में उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 4 मई 2026 तक हांगकांग में आयोजित होगी, जहां आकाश दुबे भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगे।

आकाश दुबे का भारतीय टीम में चयन होने पर छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ के सचिव जितेंद्र पटेल,के.पी. सिंह, गौरव सिंह,सौरभ सिंहा, रजत सिंह समेत सरगुजा वुडबॉल संघ व सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार-2026ः सरगुजा जिले में 1 मई से 10 जून तक आयोजित होंगे ’’जन समस्या निवारण शिविर’’
कलेक्टर ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम, विकासखण्डवार नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारी
आमजनों की शिकायतों का होगा निराकरण, शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण की कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

– 1 मई से 30 मई  तक चलेगा मकानसूचीकरण कार्य – एचएलओ ऐप के माध्यम से होगी डेटा एंट्री

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त चार्ज अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

– 12वीं में 86.46 प्रतिशत व 10वीं में 82.75 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

– पिछले वर्ष की तुलना में 12वीं के परिणाम में 14 प्रतिशत व 10वीं में 11 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

– बेटियों ने एक बार फिर मारी बाजी, बालकों से आगे रहीं बालिकाएं

Cricket Live Score

Rashifal

भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह 2026‘ का आयोजन

21, 22 एवं 23 अगस्त को सर्वाेच्च न्यायालय परिसर में लगेगी विशेष लोक अदालत

न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास

सुलह बैठकों का दौर 21 अप्रैल से आरंभ – गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026

‘सही दवा – शुद्ध आहार‘ अभियान के तहत सूरजपुर जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

– सहायक संचालक एवं औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच कर 03 प्रकार की औषधियां की फ्रीज

27 अप्रैल से 11 मई तक लगातार जारी रहेगा अभियान – सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकयुक्त औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर