September 19, 2026 12:02 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

15 दिवसीय सघन जांच अभियान 13 दवा दुकानों की जांच, 2 पर कार्रवाई

अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/  नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर, अंबिकापुर के निर्देशानुसार जिले में 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान ष्सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधारष् थीम पर आधारित है। अभियान के प्रथम चरण के तृतीय दिवस, 29 अप्रैल 2026 को जिले में कुल 13 थोक एवं फुटकर औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों एवं प्रसाधन सामग्री के भंडारण, रख-रखाव, सीसीटीवी व्यवस्था तथा क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही, दवाओं को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जांच के दौरान 02 औषधि प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। निरीक्षण टीम द्वारा सभी औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे केवल अधिकृत दवा कंपनियों के डिपो से ही दवाओं की खरीदी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, थोक दवा विक्रेताओं को प्रतिमाह नारकोटिक एवं अन्य राज्यों से खरीदी गई दवाओं के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले में दवा आपूर्ति की प्रभावी निगरानी की जा सके।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें