March 23, 2026 8:10 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
-सरगुजा संभाग के प्रमुख शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों का जिले के विद्यार्थी करेंगे शैक्षणिक भ्रमण

सूरजपुर/04 जनवरी 2026 /         राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण को कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भ्रमण कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में, समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत सूरजपुर जिले के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सरगुजा संभाग के प्रमुख शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानोंकृइंदिरा गांधी कृषि अनुसंधान केंद्र, आकाशवाणी केंद्र, दरिमा हवाई पट्टी,ठिनठिनी पत्थर तथा संजय पार्क का भ्रमण कराया जा रहा है। छात्र-छात्राएं महिला एवं पुरुष गाइड शिक्षकों के नेतृत्व में इन संस्थानों का अवलोकन कर आधुनिक कृषि तकनीक, रेडियो प्रसारण प्रणाली तथा हवाई यातायात संचालन से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे।इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार और व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करना है, जिससे उनका शैक्षणिक विजन व्यापक हो और वे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन के अनुभव प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के अवसर पर पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री राम कृपाल साहू, श्री शशिकांत गर्ग, श्री संदीप अग्रवाल,श्री कौशल प्रताप सिंह, श्री संत सिंह, श्री अरविंद मिश्रा, श्री राजेश महलवाला, श्री शंकर जिंदिया,श्री अजय अग्रवाल, श्री राजेश्वर तिवारी, श्री शैलेश अग्रवाल,श्री देव गुप्ता, अशोक अग्रवाल,श्री संस्कार अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थित रही। शैक्षणिक विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज कुमार साहू, एपीसी श्री शोभनाथ चौबे, बीआरपी गाइड शिक्षक श्री टंडन, श्री विनोद यादव, श्री हर्ष नारायण शर्मा, श्री गौतम शर्मा, श्री अजीत कुमार गुप्ता, श्री अजय उपाध्याय, श्री श्रीकांत पाण्डेय, श्री लौकेश साहू एवं श्रीमती ज्योति साहू उपस्थित रहे। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal