October 29, 2026 10:54 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अंबिकापुर–हैदराबाद हवाई सेवा शुरू होने पर भाजपा सरगुजा ने आयोजित किया आभार कार्यक्रम


अम्बिकापुर/28/10/2026/ भाजपा सरगुजा द्वारा दरिमा विमानतल परिसर में अंबिकापुर–हैदराबाद हवाई सेवा के शुभारंभ पर आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद चिंतामणि महाराज तथा विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, महापौर मंजूषा भगत, जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हवाई सेवा के शुभारंभ दिवस पर प्रथम यात्रियों के रूप में विधायक प्रबोध मिंज एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के अंबिकापुर आगमन पर सांसद चिंतामणि महाराज सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को मिठाई खिलाकर हवाई सेवा की शुरुआत पर बधाई दी गई।
सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय उड्डयन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से सरगुजा की कनेक्टिविटी को नई उड़ान मिली है। इससे विकास, व्यापार एवं पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे और क्षेत्र की प्रगति को गति मिलेगी।
विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि सरगुजावासियों को हवाई सेवा का लाभ मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सेवा को शुरू कराने में सांसद चिंतामणि महाराज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।


पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि हवाई सेवा की शुरुआत सरगुजा के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की पहचान और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि हवाई सेवा से अंबिकापुर को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हवाई सेवा की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अनुदानित शुल्क पर सप्ताह में तीन दिन अंबिकापुर से रायपुर के लिए विमान सेवा का परिचालन भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम में आलोक दुबे, शशिकांत जायसवाल, सालेम केरकेट्टा, दरिमा मंडल अध्यक्ष राजू सिंह, नवानगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष बालनाथ यादव, अंशुमल गर्ग, शिवचरण गिरी, मुकेश गिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें