August 27, 2026 10:53 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

वाड्रफनगर ज्वेलर्स में लाखों की चोरी का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार

शटर तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात उड़ाने वाले गिरोह पर बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.175 किलो चांदी की सिल्ली बरामद

बलरामपुर-रामानुजगंज। वाड्रफनगर मार्केट स्थित अरविन्द ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी का बलरामपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चांदी को गलाकर तैयार की गई 14.175 किलोग्राम चांदी की सिल्ली बरामद की गई है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, लोहे का सब्बल और नगदी भी जब्त की गई है।

शटर तोड़कर दुकान में घुसे थे चोर

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त की सुबह अरविन्द ज्वेलर्स के संचालक अरविन्द सोनी ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा। जांच में सामने आया कि अज्ञात चोर रात के समय शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और बड़ी मात्रा में चांदी, सोने और गिलट के जेवरात के साथ 18 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।

मामले में चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CCTV और तकनीकी जांच से बिहार तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल के CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। जांच की कड़ी बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र तक पहुंची।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के नेतृत्व में थाना चलगली और साइबर सेल की संयुक्त टीम बिहार रवाना हुई। दिनारा पुलिस की मदद से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने 15 और 16 अगस्त को वाड्रफनगर क्षेत्र में रेकी की थी। इसके बाद 17 अगस्त की दरमियानी रात लोहे के सब्बल से अरविन्द ज्वेलर्स का शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और चांदी सहित अन्य जेवरात चोरी कर बिहार भाग गए।

चोरी की चांदी गलाकर बनाई सिल्ली

पुलिस के मुताबिक, चोरी की गई चांदी को दिनारा निवासी सुनील कुमार सोनी को 60 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा गया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की चांदी को गलाकर तैयार की गई 14.175 किलो चांदी की सिल्ली बरामद की।

पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1. सोनू कुमार — पिता उपेन्द्र चौधरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी शंभू डिहरी, थाना दिनारा, जिला रोहतास, बिहार।

2. शंकर चौधरी — पिता दरोगा चौधरी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम अलीगंज, थाना सुरजपुरा, जिला रोहतास, बिहार।

3. नरेन्द्र चौधरी — पिता स्व. रामप्रवेश चौधरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी डिहरी, थाना दिनारा, जिला रोहतास, बिहार।

4. लीलू चौधरी — पिता उमा चौधरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी सीताबिगहा, सासाराम, जिला रोहतास, बिहार।

5. राजकुमार चौधरी — पिता सुनील चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी चिलबिला, थाना दिनारा, जिला रोहतास, बिहार।

6. अंगद चौधरी — पिता स्व. रामप्रवेश चौधरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी सम्बुडीहरी, थाना दिनारा, जिला रोहतास, बिहार।

7. सुनील कुमार सोनी — पिता स्व. रामइकबाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी दिनारा, जिला रोहतास, बिहार।


गिरफ्तार आरोपियों में सभी बिहार के रोहतास जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

ये सामान हुआ जब्त

– 14.175 किलोग्राम चांदी की सिल्ली
– पिकअप वाहन क्रमांक BR 26 GC 3631
– मोटरसाइकिल क्रमांक MH 15 KR 7977
– वारदात में इस्तेमाल लोहे का सब्बल
– मोबाइल फोन
– 1,000 रुपये नगद

पुलिस ने बताया कि चोरी की संपत्ति को जानते हुए अपने कब्जे में रखने और चोरी के माल का स्वरूप बदलने के आरोप में मामले में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, साइबर सेल निरीक्षक हिम्मत सिंह सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बलरामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का नेटवर्क सामने आया है और चोरी के माल की बड़ी बरामदगी को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें