अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक के छात्र-छात्राएं जिनकी छात्रवृत्ति बैंक खाता/बैंक आईएफएससी कोड/बैंक का नाम गलत/खाता बंद तथा बैंक खाता आधार कार्ड से सीडिंग नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति राशि का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे छात्र-छात्राओं को आवश्यक संशोधन कराने हेतु 14 अगस्त 2026 तक अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी भी छात्र-छात्रा के छात्रवृत्ति भुगतान संबंधी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।




































































































