June 22, 2026 4:51 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा संभाग में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल PNG ड्राइव 2.0 का शुभारंभ
संभागायुक्त ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अंबिकापुर 06 जनवरी 2026/  सरगुजा संभाग में स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा विकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से नेशनल PNG ड्राइव 2.0 का शुभारंभ आज अंबिकापुर में किया गया। यह देशव्यापी अभियान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा, भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है, जो 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा।

अभियान का उद्घाटन सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने किया। इस अवसर पर बीपीसीएल के टेरिटरी मैनेजर (गैस) श्री विनय कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अभियान के अंतर्गत घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) से जोड़ने, परिवहन क्षेत्र में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के उपयोग को बढ़ाने तथा निष्क्रिय कनेक्शनों को पुनः सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, बैनर अनावरण तथा जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संभागायुक्त ने रवाना किया गया।

इस दौरान संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि PNG और CNG न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि यह आम नागरिकों के लिए सुरक्षित और आर्थिक रूप से लाभकारी ऊर्जा समाधान भी हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की नेट ज़ीरो 2070 की प्रतिबद्धता एवं 2030 तक उत्सर्जन तीव्रता में कमी के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में उप संभागीय आयुक्त श्री राजकुमार खुटे, बीपीसीएल के सेल्स मैनेजर श्री अखिल बांदी एवं बीपीसीएल सरगुजा की टीम उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal