March 23, 2026 6:53 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को राहत, विक्रय प्रक्रिया हुई सरल और सुगम
किसान श्री रामेश्वर पैकरा ने की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना

अंबिकापुर 06 जनवरी 2026/  जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शी व्यवस्था के चलते किसानों को धान विक्रय करने में सुविधा मिल रही है। बेहतर प्रबंधन से धान विक्रय की प्रक्रिया अब पहले की तुलना में अधिक सरल, सुगम और सुविधाजनक हो गई है।
अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रजपुरी के निवासी, लघु वर्ग के किसान श्री रामेश्वर पैकरा ने बताया कि इस वर्ष मानसून अनुकूल रहने के कारण धान की उपज अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि वे लगभग साढ़े पाँच एकड़ भूमि पर धान की खेती करते हैं, जिसमें कुल 111 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने समिति केन्द्र के माध्यम से 50 क्विंटल धान का टोकन कटाया हैं।
किसान श्री पैकरा ने बताया कि टोकन कटाने की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू रही और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि परसा धान उपार्जन केन्द्र पहुँचते ही गेट पास जारी किया गया, नमी परीक्षण तत्काल किया गया तथा बिना विलंब के बारदाना उपलब्ध कराया गया, जिससे धान विक्रय कार्य सहजता से पूर्ण हो सका।
उन्होंने यह भी बताया कि समिति केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही समिति के कर्मचारियों द्वारा किसानों को हर स्तर पर सहयोग किया जा रहा है, जिससे किसानों में संतोष और विश्वास का वातावरण बना है।
श्री रामेश्वर पैकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शासन में धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को  आर्थिक लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय से प्राप्त आय से उन्होंने खेत बनवाया जिसमें धान के साथ-साथ गेहूं, तिलहन एवं सब्जी जैसी अन्य फसलों की खेती करने से भी उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। धान खरीदी की वर्तमान व्यवस्था को उन्होंने  सराहनीय बताते हुए कहा कि किसान इससे बेहद खुश हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal