June 22, 2026 8:00 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

ग्राम पंचायत पलका में आवास दिवस का किया गया आयोजन
विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रति किया गया जागरूक

अंबिकापुर 07 जनवरी 2026/  शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित किए जाने वाले आवास दिवस, रोजगार दिवस एवं चावल दिवस के अंतर्गत जनपद पंचायत उदयपुर की ग्राम पंचायत पलका में आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राहियों को योजना से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।
आयोजन के दौरान आवास हितग्राहियों को आवास किस्तों की प्रक्रिया तथा महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत प्रावधानित 90 दिवस की मजदूरी के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। हितग्राहियों को किश्त के अनुरूप आवास निर्माण में प्रगति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।

आवास दिवस के अंतर्गत आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को महात्मा गांधी नरेगा योजना में हुए परिवर्तन एवं विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार तथा आजीविका मिशन (ग्रामीण) की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों को रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। आयोजन के माध्यम से शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने एवं हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वेद प्रकाश गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी नरेगा, आवास समन्वयक, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं आवास हितग्राही उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal