February 5, 2026 8:41 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

ऋण समय पर चुकाने वाले दिव्यांग हितग्राहियों का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम ने अध्यक्ष दी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

अंबिकापुर 08 जनवरी 2026/  छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री लोकेश कावड़िया के सरगुजा जिला दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिव्यांग हितग्राहियों के सम्मान एवं संवाद का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार ऋण योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त कर उसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण रूप से चुकाने वाले सरगुजा जिले के तीन दिव्यांग हितग्राहियों को अध्यक्ष श्री कावड़िया द्वारा श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित हितग्राहियों में मैनपाट की श्रीमती सनमतिया, पिता भागवत, लुण्ड्रा के श्री कुंवर साय, पिता श्री राम तथा लखनपुर के श्री मोहन दास, पिता श्री संवरा दास शामिल हैं।


अध्यक्ष श्री कावड़िया ने अपने संबोधन में दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार योजना को पुनः प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी तथा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास एवं स्वरोजगार के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया।
इस अवसर पर श्री हरेन्द्र पटेल, संचालक सदस्य, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, अपर कलेक्टर श्री अमृतलाल ध्रुव, जनसम्पर्क अधिकारी तथा समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रभावति दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें