March 23, 2026 7:05 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर अंतर्गत विज्ञापन प्रदर्शन व्यवसाय हेतु पंजीकृत व्यक्तियों/फर्मों से 28 जनवरी तक निविदाएं आमंत्रित

अंबिकापुर 09 जनवरी 2026/  नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा निकाय क्षेत्रान्तर्गत 07 जोनों में होर्डिंग बोर्ड लगाकर विज्ञापन आदि के प्रदर्शन हेतु निकाय में विज्ञापन प्रदर्शन (होर्डिंग) व्यवसाय हेतु पंजीकृत व्यक्तियों/फर्मों से 28 जनवरी 2026 को अपरान्ह 03ः30 बजे तक निविदाएं बंद लिफाफा में स्पीड पोस्ट द्वारा आमंत्रित की गई है।
नगर पालिक निगम के आयुक्त ने बताया कि निर्धारित तिथि एवं समयावधि के समाप्ति पश्चात् तथा निर्धारित प्रीमियम से कम राशि के प्राप्त निविदा पर कोई भी विचार नहीं किया जावेगा। कार्य हेतु निविदा प्रपत्र प्राप्त किये जाने हेतु 22 जनवरी 2026 तक आवेदन प्रस्तुत किया जाना होगा एवं 23 जनवरी 2026 तक निर्धारित शुल्क प्रति जोन एक हजार रूपए भुगतान उपरान्त प्रपत्र नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के प्रशासनिक भवन स्थित राजस्व कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है। निविदा प्रपत्र प्राप्त करने से पूर्व संबंधित विज्ञापन एजेन्सी/इच्छुक उम्मीदवार को निगम कार्यालय में रूपये 10 हजार नगद जमा कराकर पंजीयन कराया जाना एवं पूर्व में पंजीकृत विज्ञापन एजेन्सी/उम्मीदवार को रूपये 5 हजार नगद जमा कर पंजीयन नवीनीकरण कराया जाना अनिवार्य होगा। पंजीकृत विज्ञापन एजेन्सी/उम्मीदवार को ही ऑफर प्रपत्र प्रदान किया जावेगा, प्राप्त निविदा  28 जनवरी 2026 को सायं 05ः00 बजे उपस्थित निविदा दाता या उनके प्रतिनिधियों के उपस्थिति में नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के प्रशासनिक भवन कार्यालय में खोला जावेगा।
मोहर बंद निविदा प्रस्तुत करने हेतु शर्ते नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के प्रशासनिक भवन स्थित राजस्व कार्यालय से कार्यालयीन दिवस एवं समयावधि में तथा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की वेबसाइट   www.urbanecg.gov.in  पर अवलोकन की जा सकती है। प्राप्त निविदा को स्वीकृत/अस्वीकृत करने या स्थगित करने का पूर्ण अधिकार आयुक्त नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के पास सुरक्षित होगा, जिस पर किसी भी प्रकार का विवाद नहीं किया जा सकता।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal