जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

युवा दिवस पर छात्रों को कराया गया योगाभ्यास एवं स्वामी विवेकानंद के विचारों का दिया गया संदेश।



पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास एवं युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2026, समय प्रातः 10:00 बजे, मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड में किया गया।



कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक विचारों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उनके प्रसिद्ध विचार—
“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए”—पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।



वक्ताओं ने बताया कि जो व्यक्ति केवल अपने लिए जीता है, वह मृत्यु के समान है, जबकि जो दूसरों एवं राष्ट्र के लिए जीता है, वही वास्तव में जीवित रहता है। जो अपने लिए जीता है उसका मरण होता है, पर जो अपने गाँव, शहर और देश के निर्माण के लिए जीता है, उसका स्मरण होता है। स्वामी विवेकानंद जी, स्वामी रामदेव योग गुरु, ऋषि-मुनियों एवं वीर-वीरांगनाओं के जीवन से प्रेरणा लेते हुए युवाओं से उसी प्रकार राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।



योग विज्ञान के माध्यम से शरीर में निहित सुप्त शक्तियों को जाग्रत कर जीवन को श्रेष्ठ बनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि यदि वे दृढ़ संकल्प, अखंड पुरुषार्थ, परमार्थ एवं सेवा भावना के साथ ज्ञान, भक्ति और शक्ति के मार्ग पर चलें, तो वे डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, शिक्षक, खिलाड़ी, आईएएस, आईपीएस, कलेक्टर, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जैसे पदों तक पहुँच सकते हैं।



कार्यक्रम में युवाओं से ईर्ष्या, द्वेष एवं अहंकार से मुक्त होकर कार्य करने तथा राष्ट्र को तन-मन-धन से समर्पित करने का आह्वान किया गया, जिससे वे शून्य से शिखर तक की यात्रा तय कर सकें।



कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के सह-राज्य प्रभारी श्री कमलेश योगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा, श्री विकास सिंह, मंगलेश श्रीवास्तव, कृष्णा ठाकुर, दीवाना सर, शौमिक दास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार