March 23, 2026 1:57 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक – मंत्री श्रीमती राजवाड़े
युवा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति – विधायक श्री मरावी
जिला स्तरीय युवा दिवस समारोह में स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को किया गया प्रेरित

सूरजपुर/12 जनवरी 2026/    स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम, सूरजपुर में आज जिला स्तरीय युवा दिवस समारोह का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य तथा प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी अध्यक्षता में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद की पोशाक में शामिल हुए।


             कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल रजवाड़े, जनपद अध्यक्ष सूरजपुर श्रीमती स्वाती सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सूरजपुर श्रीमती कुसुमलता रजवाड़े, पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण , जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


              इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत एवं नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता, काव्यपाठ, रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
               मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को जीवन में अनुशासन, धैर्य और आत्मबल अपनाने की सीख दी है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में ही अनुशासन का अभ्यास करना आवश्यक है, क्योंकि यही आगे के जीवन की दिशा तय करता है।


             मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जीवनी का अध्ययन करने से यह समझ विकसित होती है कि जीवन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
               उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी भारतीय विरासत, संस्कार और संयुक्त परिवार की परंपरा को भूलती जा रही है। जब युवा अपने दादा-दादी के अनुभवों से सीखते हैं, तभी उन्हें जीवन का वास्तविक सार समझ में आता है। स्वामी विवेकानंद ने भाग्य पर नहीं, बल्कि कर्म पर विश्वास करने की प्रेरणा दी और कहा कि कर्म से ही भाग्य बदला जा सकता है। उन्होंने युवाओं से मजबूत शरीर, निडर मन और ऊँचे चरित्र का निर्माण करने का आह्वान किया।


               मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। उन्होंने युवाओं से यह याद रखने को कहा कि देश उनके लिए क्या कर सकता है, इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि वे देश के लिए क्या कर सकते हैं। देश की नींव को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
              उन्होंने पंच परिवर्तन की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन (परिवार के साथ समय बिताना), स्वदेशी अपनाने तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन की अपील की और कहा कि युवाओं को इन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।


               मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं उसके संरक्षण का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश के युवा ही राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। शिक्षित और जागरूक युवा ही देश को सही दिशा दे सकते हैं। उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति का, बल्कि देश के भविष्य को भी नुकसान पहुंचाता है।


                  उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। स्वामी विवेकानंद का जीवन यह सिखाता है कि आत्मबल, चरित्र और सेवा-भाव से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। मंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्वामी विवेकानंद के दार्शनिक और वैचारिक मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनते रहेंगे और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा एवं मानव कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।


            प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद देश के महान संत और विचारक थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को देश निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
           जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। शिक्षा के माध्यम से ही समाज जागरूक बनता है और अनुशासन के साथ निरंतर आगे बढ़ा जा सकता है।



इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल तिलसिवा की छात्राओं द्वारा गीत प्रस्तुति दी गई। कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, कल्याणपुर के कलाकारों ने लोकगीत की प्रस्तुति दी। वहीं पीएम श्री सेजेस विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुति दी। इस दौरान विधायक श्री मरावी द्वारा सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को “विवेकानंद का राष्ट्र को आह्वान” पुस्तिका भेंट की और विवेकानंद की जीवनी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें


किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें


किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र