जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अंबिकापुर 13 जनवरी 2026/  गणतंत्र दिवस समारोह जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मंगलवार को एसपी श्री राजेश अग्रवाल के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर गणतंत्र दिवस की तैयारी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को सौंपे गए सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत, पानी, ग्रीन रूम, साउंड सिस्टम सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की तैयारी समय पर पूर्ण करने निर्देशित किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, झांकी, शहीद परिवारों का सम्मान, पुरस्कार वितरण सहित अन्य आवश्यक तैयारी के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, निगम निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप, एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार