June 22, 2026 7:59 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत 10 से 25 फरवरी तक लोगों को खिलाई जाएगी दवा
लोगों से दवा सेवन की अपील

अंबिकापुर 15 जनवरी 2026/  राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस मार्को के निर्देशानुसार एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में फाईलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के उद्देश्य से वर्ष 2026 में सामूहिक दवा सेवन अभियान में  10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक फाईलेरिया रोधी दवा पूरे योग्य जनसमूह को खिलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने हेतु स्कूल, कॉलेज तथा अन्य विभागों में प्रचार-प्रसार एवं समन्वय किया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सामूहिक दवा सेवन अभियान के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानीनों एवं स्वयं सेवकों के माध्यम से लक्षित जनसंख्या को निःशुल्क दवाईयां (एल्बेंडाजोल, डी ई सी, आईवरमेक्टीन) खिलाई जायेगी। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोडकर शेष सभी नागरिकों को दवा सेवन कराया जाएगा। यह दवा पूर्णतः सुरक्षित है एवं फाईलेरिया रोग के बचाव हेतु अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दवा सेवन अवश्य करें एवं अभियान को सफल बनाने में योगदान देवे।

रोग का प्रसार एवं लक्षण-
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया परजीवी से ग्रसित क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा मनुष्यों में रोग का संचार होता है। क्यूलेक्स मच्छर गंदे पानी में पनपते है। इस लिये अपने आस-पास पानी जमा होने न दें और गंदगी फैलने से रोकें। इस रोग में दिखाई देने वाले लक्षणों में हाथ व पैर सूजन मोटापन, पुरुषों में अण्डकोष में सूजन तथा महिलाओं में स्तनों में सूजन होते हैं। परजीवी संक्रमण के पश्चात् 5-6 वर्षों में लक्षण दिखाई देते हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal