September 20, 2026 10:59 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

शिक्षा विभाग व आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की कलेक्टर की मासिक समीक्षा

-बेहतर परीक्षा परिणाम व आपार आईडी प्रगति को लेकर की गई विस्तृत चर्चा

सूरजपुर/15 जनवरी 2026/   कलेक्टर श्री एस जयवर्धन की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग व आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, परीक्षा परिणामों में सुधार, आपार आईडी व विभाग से संबंधित अन्य योजनाओं के सम्बंध में बिंदुवार चर्चा की गई।
         शिक्षा विभाग की समीक्षा में परीक्षा परिणाम और आपार आईडी की अद्यतन स्थिति को लेकर गहन समीक्षा की गई। उन्होने अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की विकासखंडवार गहन समीक्षा की। इसके साथ ही वार्षिक परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए उन्होंने संबंधितों को कार्य योजना बनाकर प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य करने एवं उपचारात्मक कक्षाओं पर फोकस करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूलवार व विषयवार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त होना चाहिए।
         बैठक में आपार आईडी की अद्यतन की स्थिति भी जानकारी ली गई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि 87.01 प्रतिशत आपार आईडी का निर्माण कर लिया गया है। कलेक्टर ने इसकी प्रगति में शत-प्रतिशत करने के लिए विशेष फोकस करने की बात कही। जिन विद्यार्थियों के पास आपार आईडी में लगने वाले दस्तावेज नहीं है उन्हें शीघ्र अद्यतन करने के निर्देश दिये गए। इसके साथ ही आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की समीक्षा में भी शैक्षणिक गतिविधियों व निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। 
         इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री विजेन्द्र सिंह पाटले,संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा, सहायक आयुक्त श्री घनश्याम सिंह, डीएमसी श्री मनोज साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें