जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा ओलम्पिक 2026 हेतु  25 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित


सूरजपुर/15 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सरगुजा संभाग अनुसूचित जनजातिय बाहुल्य क्षेत्र है। यहाँ खेल के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। इस क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत एवं प्रत्यक्ष संबंध स्थापित कर यहाँ के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने हेतु सरगुजा ओलम्पिक 2026 आयोजन किया जाना है। जिसके लिए प्रतिभागीयो से पंजीयन हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है। पंजीयन प्रक्रिया कि संशोधन तिथि 28 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक किया जायेगा। पंजीयन ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से या ऑफलाईन के माध्यम से कि जायेगी। सूरजपुर जिले के विकासखण्ड स्तर में होने वाले खेलों की विवरणात्मक इस प्रकार है।
         तीरंदाजी (इंडियन राउंड 30 मी. 50 मी) कबड्डी, बैडमिंटन फुटबॉल, एथलेटिक्स (100 मी 200 मी 400 मी. लंबी कूर, ऊंची कूद शॉटपुट, डिस्कस थो, जैवेलिन थ्रो 47100 मी रिले रेस), हॉकी, कुश्ती, खो-खो, वालीबॉल, बास्केटबॉल, कराते (जूनियर वर्ग बालक (14 से 15 आयु वर्ग) 45 किग्रा. – 50 किग्रा., जूनियर वर्ग बालक (16 से 17 आयु वर्ग) 55 किग्रा. 61 किग्रा.जूनियर वर्ग बालिका (14 से 15 आयु वर्ग) 42 किग्रा. 47 किग्रा., जूनियर वर्ग बालिका (16 से 17 आयु वर्ग) 53 किग्रा. 59 किग्रा. सीनि पुरुष वर्ग वेट ग्रुप 60 किग्रा. – 67 किग्रा., सीनि महिला वर्ग वेट ग्रुप में 55 किग्रा. – 61 किग्रा. ) रस्साकशी प्रदर्शनात्मक केवल महिला, जूनियर वर्ग बालक 03 वेट ग्रुप 57  किग्रा. 74 किग्रा. सीनियर वर्ग जूनियर वर्ग बालिका 03 वेट ग्रुप 55 किग्रा., 62 किग्रा. 68 किग्रा. सीनि. पुरुष वर्ग 03 वेटगुप्र 57 किग्रा., 65 किग्रा., 74 किग्रा. सीनि. महिला वर्ग 03 वेट ग्रुप में 55 किग्रा., 62 किग्रा. 68 किग्रा. टीप- कुश्ती एवं हॉकी खेल विधा सीधी जिला स्तर से संभाग स्तर पर दल की भागीदारी होगी। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 14 से 17 वर्ष एवं सीनियर वर्ग के लिए आयु बंधन नहीं है। खिलाडी को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीयन फॉर्म भरना अनिवार्य है। आयोजन में भाग लेने अथवा किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु खिलाड़ी कार्यालयीन दिवस में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय अथवा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं श्री बलवीर सिंह के मोबाईल नंबर 8319330487 में संपर्क कर सकते है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार