September 20, 2026 10:59 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

वन, खनिज, उद्योग, एसईसीएल व श्रम विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

सूरजपुर/15 जनवरी 2026/   कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वन, खनिज, उद्योग, एसईसीएल एवं श्रम विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
          बैठक के दौरान कलेक्टर ने एसईसीएल को अन्य विभागों से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने तथा गायत्री खदान में कोयला चोरी रोकने हेतु सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वन विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने बांस उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान खनिज से प्राप्त राजस्व की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।
          इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही बाक पर्यटन क्षेत्र में पर्यटन विकास एवं श्रम विभाग के अंतर्गत एक प्रतिशत शेष उपकर संग्रहण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें