March 23, 2026 12:35 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

भौतिक सत्यापन में धान की कमी पाए जाने पर सिद्धी विनायक राइस मिल सील

अंबिकापुर 16 जनवरी 2026/  जिले में धान उपार्जन एवं विपणन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही जांच के तहत दिनांक 08 जनवरी 2026 को विकासखंड दरिमा स्थित सिद्धी विनायक राइस मिल (पंजीयन क्रमांक MA399690) का जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन किया गया।
भौतिक सत्यापन के दौरान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में उठाव किए गए धान के भंडारण में गंभीर अनियमितता पाई गई। जांच में कुल 8150 नग धान बोरी (3260 क्विंटल) धान कम पाया गया। इस संबंध में आवश्यक प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय, सरगुजा में प्रस्तुत किया गया है।
प्रकरण की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 14 जनवरी 2026 को तहसीलदार दरिमा द्वारा जप्त किए गए पिकअप वाहन क्रमांक CG 15 DC 2203 के वाहन स्वामी द्वारा यह बताया गया कि संबंधित धान सिद्धी विनायक राइस मिल से लोड किया गया था। उक्त तथ्य एवं प्रकरण में पाई गई विसंगतियों के आधार पर आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सिद्धी विनायक राइस मिल को सील कर दिया गया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान मिल परिसर में खुले आसमान के नीचे तीन अलग-अलग स्टेक में कुल 3200 नग धान बोरी रखा हुआ पाया गया, जिस संबंधित प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार जारी है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन, भंडारण एवं परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता पर निगरानी और जांच आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal