March 23, 2026 9:27 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक  समय-सीमा की बैठक सम्पन्न
सभी शासकीय पट्टों को अहस्तांतरित दर्ज करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
हाउसिंग बोर्ड के क्वार्टर्स का शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को आबंटन करने दिए निर्देश, अपात्र कब्जों को हटाएं पात्रों को मिले लाभ
सभी स्कूलों में न्यूज पेपर डेस्क लगवाने, बच्चों को नियमित सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

अंबिकापुर 19 जनवरी 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिले में प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा निरीक्षणों में विभागों को जो निर्देश दिए जाएंगे उसपर आवश्यक कार्यवाही कर जानकारी टीएल बैठक में उपलब्ध कराएं। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में उपस्थित होने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि अद्यतन विभागीय जानकारी उपलब्ध रहे तथा विभाग पूरी तैयार से उपस्थित हों।

कलेक्टर श्री वसंत ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि हाउसिंग बोर्ड के निर्मित क्वार्टर्स का सत्यापन करें, रिक्त आवास शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों को आबंटन करवाएं। उन्होंने अपात्र कब्जों को आवश्यक कार्यवाही कर हटवाने कहा तथा पात्रों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी शासकीय पट्टों को अहस्तांतरित दर्ज करें, ताकि जिले में शासकीय पट्टों की खरीदी-बिक्री पर रोक लगे।

उन्होंने बैठक में एसआईआर कार्य में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतते हुए मतदाताओं से प्राप्त दावा -आपत्ति की सुनवाई नियमानुसार एवं तय समय पर पूरा करने निर्देशित किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कहा कि जिले के ऐसे सुदूर क्षेत्रों का चयन करें जहां शिक्षकों एवं चिकित्सकीय स्टाफ के रहने के लिए आवास की आवश्यकता है। उन्होंने पांच-पांच स्थलों को चयनित कर जानकारी उपलब्ध कराने कहा। बैठक में कलेक्टर ने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्रों में बच्चों के उपस्थिति, पीवीटीजी युवाओं को रोजगार, विभागों में रिक्तियों पर भर्ती की प्रक्रिया एवं कार्यवाही सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं विभागवार लंबित प्रकरणों का तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

धान खरीदी की हुई समीक्षा-
कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि धान खरीदी में अब विशेष रूप से निगरानी करने की आवश्यकता है। नोडल अधिकारी लगातार निरीक्षण करें, अव्यवस्था या समस्या की स्थिति में सम्बंधित पर कारर्वाई हो। अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर निगरानी रखें। उन्होंने धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली तथा धान उठाव, रकबा समर्पण, सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में स्टाफ की कमी पर तत्काल व्यवस्था करें, ताकि खरीदी में समस्या ना हो।

सभी स्कूलों में न्यूज पेपर डेस्क लगवाने दिए गए निर्देश-
कलेक्टर ने कहा कि सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों ने न्यूजपेपर डेस्क तैयार करवाएं, ताकि बच्चों को न्यूज पेपर पढ़ने की आदत बने और रोजाना की खबरों की जानकारी हो जाए। वहीं उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित विशेष सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाए। कलेक्टर ने कहा कि सुपर 30 की कक्षाओं में आगामी सत्र में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टेस्ट सीरीज शुरू की जाएगी, इस हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रत्येक विकासखण्ड में स्थापित किए जाने वाले एक-एक एस्ट्रोनॉमी लैब के स्थल चयन की भी जानकारी ली।

मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन की तैयारियों पर कलेक्टर ने ली जानकारी-
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन 13, 14 एवं 15 फरवरी को रोपाखार जलाशय के समीप किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने मैनपाट महोत्सव की तैयारी के सम्बन्ध में विभागों से जानकारी ली। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल, एडवेंचर एक्टिविटी  सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।कलेक्टर श्री वसंत ने ईई पीडब्ल्यूडी को जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूर्ण करने निर्देशित किया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें


किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें


किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र