March 23, 2026 8:07 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत मिशन वात्सल्य जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सूरजपुर/19 जनवरी 2026/    प्री. मैट्रिक बालिका आश्रम ओड़गी, प्री. मैट्रिक बालिका छात्रावास, बिहारपुर ओड़गी ब्लॉक में महिला एवं बाल विकास विभाग और यूनिसेफ – एग्रिकोन फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान से बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ अभियान द्वारा सभी छात्रावास एवं आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें बाल विवाह रोकथाम, किशोर सशक्तिकरण एवं लिंग आधारित हिंसा के विषयों से – बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, गुड टच बेड टच, चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्प लाईन नंबर 181, साइबर सुरक्षा नम्बर 1930, जीवन कौशल, बाल संरक्षण, जैसे गंभीर मुद्दों पर जानकारी दी गई।
              कन्या आश्रम ओड़गी (माध्यमिक शाला) ओढ़गी हॉस्टल वार्डन श्रीमती दयामनी बेक जी ने सभी बच्चों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किये, और जिला प्रशासन के इस जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा कर यूनिसेफ – एग्रिकोंन फाउंडेशन के कार्यक्रम का धन्यवाद किया और पुनः जागरूकता हेतु आने का निवेदन किया।
              आज के कार्यक्रम में दोनों केंद्रों के कुल 147 बच्चों द्वारा अधिक उत्साह देखा गया जिसे जानकर वे कुछ सवाल पूछ गए, उनके सवालों का उत्तर हॉस्टल वार्डन और जागरूक करने गए यूनिसेफ से जिला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर एवं ब्लॉक समन्वयक    कृष्ण गुर्जर द्वारा दिया गया। हॉस्टल वार्डन श्रीमती दयामनि बेक, श्रीमती पुष्पा पण्डो, श्रीमती अंजूषा टोपो का सहयोग रहा। अंत में सभी केंद्रों में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ हेतु शपथ ग्रहण दिलाया गया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal