सूरजपुर/19 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान जिला अग्रणी बैंक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा स्थापित ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ/उद्घाटन किया। यह संस्थान आश्रय स्थल, वार्ड क्रमांक 10, जेलपारा, सूरजपुर में संचालित किया जाएगा।
इसके अलावा जिला अग्रणी बैंक सूरजपुर के द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य ग्राम पर्री, तहसील सूरजपुर में 2 करोड़ रुपये की लागत से प्रारंभ करने भूमिपूजन किया गया है। इस संस्थान के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।









































































































