May 13, 2026 10:43 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
नो-मैपिंग मतदाताओं के मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

सूरजपुर/20 जनवरी 2026/     भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत सूरजपुर जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजस्व एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
          बैठक में अनमैप मतदाताओं के दस्तावेज़ सत्यापन, ,लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी एवं मिसमैच से संबंधित लंबित मामलों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
            उल्लेखनीय है कि नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है। सुनवाई के दौरान प्राप्त दस्तावेजों का परीक्षण कर उन्हें संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने ऐसे सभी मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
            भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 23 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात कैटेगरी ‘सी’ के ऐसे मतदाता, जिनका नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची में दर्ज है लेकिन स्वयं मतदाता अथवा उनके माता-पिता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।
            ऐसे मतदाताओं को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस जारी कर संबंधित मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से तामील कराई जा रही है। बीएलओ द्वारा नोटिस तामील कर उसकी पावती बीएलओ ऐप में अपलोड की जा रही है।
             कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित बीएलओ निर्धारित तिथि तक शत-प्रतिशत नोटिस तामील सुनिश्चित करें तथा पावती बीएलओ ऐप में अनिवार्य रूप से अपलोड करें, जिससे मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सकें।
                इसके अलावा कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने धान खरीदी की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों के टोकन का भौतिक सत्यापन, रकबा समर्पण, अवैध धान के आवक को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कई किसानों द्वारा बिचौलियों के अवैध धान को खपाने की कोशिश की जा रही है उस पर कार्यवाही करते हुए रकबा समर्पण करवाने के निर्देश दिए।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल

Cricket Live Score

Rashifal