सूरजपुर/ 22 जनवरी 2026/ भारत सरकार द्वारा एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरुआत की है। मिशन शक्ति के के दिशा निर्देशों के अनुसार शक्ति सदन के अंतर्गत स्वीकृत 09 संविदा पदों की पूर्ति हेतु आवेदन 20 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन वेबसाईट https:\\wcd.e-bharti.in\surajpur के माध्यम से आवेदन आमंत्रित है।
पदों की नियुक्ति आवासीय अधीक्षक, कार्यालय सहायक, बहुउद्देशीय सहायक रसोइया एवं सुरक्षा गार्ड/चौकीदार पदों पर संविदा भर्ती आमंत्रित किया गया है। उपरोक्त सभी पद महिला पद हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग में सम्पर्क कर सकते है।









































































































