March 23, 2026 4:38 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: ग्राम पंचायत पतरापाली में घर-घर किया जा रहा है सर्वे

सूरजपुर/22 जनवरी 2026/   कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एस. जयवर्धन के निर्देशन में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी. एस. लकड़ा के आदेशानुसार तथा बीपीओ रविनाथ तिवारी के मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत ग्राम पंचायत, ग्राम, पारा, मोहल्ला एवं टोला स्तर पर घर-घर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है।
                  यह कार्यक्रम 15 वर्ष से अधिक आयु के उन व्यक्तियों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है, जिन्होंने अब तक स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2025-26 में प्रदेश को पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मार्च 2026 में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान मूल्यांकन परीक्षा प्रस्तावित है। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा 26 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायत, ग्राम, पारा, मोहल्ला एवं टोला स्तर पर घर-घर सर्वे की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। विकासखण्ड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत पतरापाली में चल रहे सर्वेक्षण के संबंध में सर्वे कर्ता शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि सर्वे की अंतिम तिथि 26 जनवरी है। शासन की मंशा है कि प्रत्येक गांव को 100 प्रतिशत साक्षर बनाया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके घर या आसपास कोई भी व्यक्ति असाक्षर है तो उसकी सही जानकारी छुपाए बिना सर्वे दल को दें, ताकि उसका पंजीयन कर साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक योजना नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामवासियों के सहयोग से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal