March 23, 2026 8:44 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

निर्माण स्थापनाओं का पंजीयन अनिवार्य, समय-सीमा में पंजीयन नहीं करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

सूरजपुर/23 जनवरी 2026/    श्रमिकों के हित, सुरक्षा एवं उनके जीवन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्रम विभाग के अधीन संचालित भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत आने वाली समस्त स्थापनाओं का रजिस्ट्रीकरण अनिवार्य किया गया है।
                 श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी भी स्थापना के प्रारम्भ होने अर्थात निर्माण कार्य हेतु अनुबंधित प्रत्येक ठेकेदार को, स्थापना की श्रेणी में आने के कारण, अधिनियम की धारा 07 के प्रावधानों के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ होने की तिथि से 60 दिवस के भीतर अपनी स्थापना का पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन की प्रक्रिया श्रम विभाग की वेबसाइट shramevjayate.cg.gov.in  पर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से की जाएगी।
                   निर्धारित समयावधि में स्थापनाओं का पंजीयन नहीं कराए जाने की स्थिति में प्रमुख नियोजक अथवा नियोजक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अधिनियम की धारा 50 के अंतर्गत अधिनियम का पालन नहीं करने पर अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने का प्रावधान है। साथ ही, उक्त निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के नियोजन को भी बाधित किया जा सकता है।
                   अधिनियम का प्रभावी पालन सुनिश्चित किए जाने हेतु जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, व्यक्तिगत एवं निजी निर्माण कार्यों के नियोजकों से अपील की गई है कि वे अपनी स्थापनाओं का पंजीयन अनिवार्य रूप से निर्धारित समय-सीमा के भीतर कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता अथवा विस्तृत जानकारी के लिए श्रम पदाधिकारी कार्यालय, जिला सूरजपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal