March 24, 2026 12:30 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे समारोह के मुख्य अतिथि
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने समारोह के सफल आयोजन हेतु लिया तैयारियों का जायजा

अम्बिकापुर 24 जनवरी 2026/  जिले में गणतंत्र दिवस 2026 समारोह का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर में किया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री तथा गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे व परेड की सलामी लेंगे। समारोह का फाइनल रिहर्सल शनिवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। तैयारियों का जायजा लेते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया।

फायनल रिहर्सल में समारोह के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि को परेड निरीक्षण हेतु रिपोर्ट किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के पश्चात् मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का प्रतीकात्मक वाचन किया। इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा राष्ट्रगान के धुन पर हर्ष फायर किया गया। पुलिस के जवानों, एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने पूर्ण गणवेश में मार्च पास्ट किया। परेड के मार्च पास्ट के पश्चात् मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों का परिचय एवं ग्रुप फोटो का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कलेक्टर एवं एसपी ने वीवीआईपी, वीआईपी, शहीदों के परिजनों, मीडिया तथा आमजनों के बैठक व्यवस्था, प्रवेश, वाहन पार्किंग आदि की जानकारी ली और संबंधितों को बेहतर व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था स्थल पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

Cricket Live Score

Rashifal

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र