June 23, 2026 7:43 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय पी.जी. कॉलेज मैदान में
मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण

अम्बिकापुर 24 जनवरी 2026/  77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन जिले के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री तथा गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेगें। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि श्री विजय शर्मा द्वारा प्रातः 09ः00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

इसके बाद ध्वज की सलामी, राष्ट्रगान, परेड कमाण्डर द्वारा परेड रिपोर्टिंग के बाद परेड निरीक्षण किया जायेगा। मुख्य अतिथि द्वारा संदेश वाचन, तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा रंगीन गुब्बारा उड़ाया जाना। इसके पश्चात हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति महोदया की जय के नारे, मार्च पास्ट किया जाएगा। ततपश्चात कमाण्डरों का परिचय, शहीद परिवार के परिजनों का सम्मान एवं फ़ोटो सेशन,  सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकी प्रदर्शन तथा  सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal