March 24, 2026 12:18 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंच बनाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा के सेवन से वंचित न रहे- कलेक्टर
-फाइलेरिया उन्मूलन ’’सर्वजन दवा सेवन अभियान’’ के सफल संपादन हेतु माइक्रो प्लान बनाने का कलेक्टर ने दिया निर्देश
-फाइलेरिया उन्मूलन से 10 फरवरी से किया जायेगा दवा का वितरण
– जिला निवेश प्रोत्साहन समिति में उद्योगों की स्थापना, निवेश की स्थिति व लंबित प्रकरणों पर की गई समीक्षा
समय सीमा की बैठक संपन्न

सूरजपुर/27 जनवरी 2026/   आज कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन अभियान के सफल संपादन हेतु कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, जनपद सीईओ, नगरीय निकाय सीएमओ गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंच बनाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे।
          कलेक्टर ने अभियान को लेकर जिला स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार करने की बात कही। ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को दवा का सेवन कराया जा सके, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कैलेंडर आधारित कार्य योजना बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधितों को दिये गये। प्रत्येक पात्र व्यक्ती दवा का सेवन करे यह सुनिश्चित करने के लिए इसका वृहद स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करने व मुनादी कराने के निर्देश संबंधितों को दिये गये। इसके साथ ही विद्यालयों में भी फाइलेरिया को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
     जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आगामी 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा लोगों को खिलाई जाएगी।
इसके तहत दो वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति दवा सेवन से बाहर रखे जाएंगे।
बैठक में कलेक्टर ने क्रमवार सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कनेक्ट कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद, आपार आईडी के अद्ययतन स्थिति इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही सम्पूर्णता अभियान 2.0 को लेकर भी चर्चा की गई। जिले में प्रतापपुर ब्लॉक में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ कार्यक्रम 28 जनवरी को मंगल भवन प्रतापपुर में आयोजित किया जाना है। जिसके सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
                समय सीमा बैठक के पश्चात् जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक भी संपन्न हुई। जिसमें जिले में उद्योगों की स्थापना, निवेश की स्थिति व लंबित प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई। बैठक में विकसित व अविकसित उद्योगिक क्षेत्र एवं उनके भविष्य की संचालन के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। उद्योगिक क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने हेतु समिति द्वारा आवश्यक सुझाव दिए गये। कलेक्टर ने अविकसित औद्योगिक क्षेत्रो के विकास हेतु भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए समिति को प्रस्ताव तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में डीएफओ डीपी साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

Cricket Live Score

Rashifal

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र