March 23, 2026 4:38 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

    सफलता की कहानी
उपभोक्ता’ से ’ऊर्जा दाता’ बने कृष्ण कुमार, सोलर सिस्टम से हर दिन मिल रही 20 यूनिट बिजली का उत्पादन

अंबिकापुर 29 जनवरी 2026/  केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घरः मुफ़्त बिजली योजना’ का जमीनी असर अब आम जन के जीवन में साफ दिखाई देने लगा है। प्रतापपुर रोड निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता इस योजना के एक प्रमुख लाभार्थी के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने न केवल अपने घर को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

‘ऊर्जा उपभोक्ता’ से ‘ऊर्जा दाता’ बनने का सफर
योजना के अंतर्गत अपने निवास पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कराने वाले श्री गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 20 यूनिट बिजली का उत्पादन मिल रहा है। घरेलू खपत से अधिक बिजली उत्पन्न होने के कारण वे अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि ‘ऊर्जा दाता’ बन गए हैं। उन्होंने इस परिवर्तन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीधी सब्सिडी और सरल ऋण सुविधा
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए श्री गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा ₹1,08,000 तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि जो लोग एकमुश्त राशि जमा करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए बैंकों के माध्यम से आसान किश्तों (EMI) पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे सोलर सिस्टम लगवाना और भी सरल हो गया है।

आम नागरिकों से अपील
लाभार्थी कृष्ण कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के अन्य नागरिकों से अपील की कि वे भी सरकार की इस कल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम लगवाना भविष्य के लिए एक बेहतरीन निवेश है, जिससे न केवल बिजली बिलों में भारी बचत होती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal