August 6, 2026 2:36 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत नीति तारा डाटा एनालिसिस टूलकिट पर प्रशिक्षण आयोजित

अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम (Aspirational Blocks Programme) के अंतर्गत आज जिला पंचायत सभा कक्ष, अंबिकापुर में ‘NITI TARA डाटा एनालिसिस टूलकिट’ की कार्यप्रणाली एवं उपयोग संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री विजय सोलंकी ने प्रतिभागियों को NITI TARA (नीति तारा) की कार्यप्रणाली, डाटा विश्लेषण तथा पोर्टल के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के एपीओ श्री मिथलेश पैंकरा, जनपद पंचायत लखनपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती खुशबू शास्त्री, आकांक्षी विकासखंड फेलो  (ABF)  सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान NITI TARA के उद्देश्य, डाटा आधारित योजना निर्माण, प्रमुख विकास संकेतकों (KPIs) की नियमित निगरानी, डाटा विश्लेषण, विभागीय समन्वय एवं विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की प्रगति का वैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक विश्लेषण कर समयबद्ध और प्रभावी निर्णय लिए जा सकते हैं।
प्रशिक्षण में बताया गया कि NITI TARA नीति आयोग की क्षमता निर्माण एवं तकनीकी सहयोग की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य आकांक्षी जिलों एवं आकांक्षी विकासखंडों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता का विकास करना है, ताकि डाटा आधारित योजना, बेहतर मॉनिटरिंग एवं प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से विकास परिणामों में गुणात्मक सुधार लाया जा सके।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, मूलभूत अवसंरचना, सामाजिक विकास तथा शासन एवं डाटा प्रबंधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभागों के बीच बेहतर अभिसरण, नवाचारों को बढ़ावा देने तथा सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया।
प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डाटा आधारित निर्णय प्रणाली अपनाकर आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के विकास संकेतकों में गुणात्मक सुधार लाने तथा नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने NITI TARA को योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, पारदर्शिता, साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया तथा बेहतर विकास परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें