August 6, 2026 2:02 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

NEET/JEEऑनलाइन कोचिंग सुविधा हेतु कोचिंग संस्थानों से आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरगुजा जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय (जीवविज्ञान एवं गणित संकाय) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए NEET/JEE ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न कोचिंग संस्थानों से आवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र कोचिंग संस्थान अपने आवेदन प्रस्ताव 25 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समयावधि में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर, सरगुजा में जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रस्ताव बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिशः जमा किया जा सकेगा।
आवेदन प्रस्ताव जमा करने का पता हैकृकार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर, सरगुजा, सिटी कोतवाली थाना के सामने, गुरूनानक चैक, अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़), पिन कोड-497001।
आवेदन प्रस्ताव निर्धारित अंतिम तिथि को सायं 5रू30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदन प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.surguja.gov.in तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें