सूरजपुर/29 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रतापपुर क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र रेवटी में कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार अनुपम पटेल का धान लाल बहादुर पटेल के ट्रैक्टर के माध्यम से रात्रि लगभग 8 बजे समिति परिसर में लाया गया। जांच के दौरान धान को अवैध रूप से खपाए जाने का प्रयास पाया गया, जिसके चलते नियमानुसार 50 बोरियों में भरे धान को जब्त किया गया।









































































































