June 22, 2026 11:24 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

शासकीय उ.मा.वि. बसदई में ‘हम होंगे कामयाब’ जागरूकता अभियान का आयोजन

सूरजपुर/29 जनवरी 2026/      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसदई में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं यूनिसेफ तथा एग्रीकॉन फाउंडेशन के संयुक्त तात्वाधान में “हम होंगे कामयाब अभियान” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
               कार्यक्रम में विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक दबाव से बचने, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु “हम होंगे कामयाब” अभियान की गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की गई।
                  इसके साथ ही विद्यार्थियों को किशोर सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा से बचाव, “रूप नहीं गुण” की अवधारणा, पढ़ाई का कोना, गुड टच – बैड टच के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
                   कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आपात एवं सहायता सेवाओं से संबंधित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, आपात सेवा 112 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।
                     इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाते हुए सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर नागरिक के रूप में विकसित करना रहा।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal