सूरजपुर /30 जनवरी 2026/ सूरजपुर जिले में विद्युत विभाग द्वारा श्छत्तीसगढ़ रजत महोत्सवश् के उपलक्ष्य में एक भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभाग की विकास यात्रा को साझा करना और उन उपभोक्ताओं का आभार व्यक्त करना था जो समय पर बिजली बिल का भुगतान कर विभाग के सुचारू संचालन में सहयोग कर रहे हैं।
नियमित बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं का सम्मान समारोह के दौरान विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई, जिसमें प्रत्येक माह समय पर बिजली बिल जमा करने वाले आदर्श उपभोक्ताओं को मंच पर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश गोयल ने कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता ही विभाग की मजबूती का आधार है।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सूरजपुर के उपाध्यक्ष शैलेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उनके साथ पार्षदगण प्रमोद तायल, राजेश साहू, पारसनाथ रजवाड़े, पवन साहू, पंकज चौबे, राधामुनी, ललन राम सोनवानी और प्रशांत कुमार साहू सहित पार्षद प्रतिनिधि संजू सोनी भी उपस्थित रहे।
विभागीय अधिकारियों का नेतृत्व समारोह की अध्यक्षता सहायक अभियंता बी. एस. मरकाम ने की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कनिष्ठ अभियंता (शहर) अनुराग सिन्हा, कार्यालय सहायक राशिद शेख मंच संचालक मयंक तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाइन कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे, जिन्होंने विभाग की 25 वर्षों की सेवाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सूरजपुर विद्युत विभाग ने मनाया रजत जयंती समारोह
नियमित बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ता हुए सम्मानित
नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश गोयल की उपस्थिति में उपभोक्ताओं को सौंपा गया प्रशस्ति पत्र; विभाग की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Mahi singh Rajput
Contact for news Advertisement 8120295352




































































































