जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

सूरजपुर/30 जनवरी 2026/     भारत सरकार के नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
              आयोजित ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं पशुधन से संबंधित चयनित संकेतकों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीणजनों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन, स्वच्छता सहित अन्य जनकल्याणकारी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
                           कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जागरूकता शपथ भी दिलाई गई तथा अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु जनभागीदारी को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम सभाओं के माध्यम से समुदाय स्तर पर सहभागिता बढ़ाते हुए अभियान की सफलता के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
                  इन ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता निभाई।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार