September 20, 2026 10:36 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

चांदनी बिहारपुर में समाज को नशा मुक्त करने जागरूकता के साथ रासेयो का सात दिवसीय विशेष दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सूरजपुर/30 जनवरी 2026/   शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष सात दिवसीय शिविर शासकीय हाई स्कूल ठाड़पाथर के प्रांगण में  29 जनवरी से महाविद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल के दिशा निर्देश में प्रारंभ हुआ।
              विशेष शिविर थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा पर आधारित है शिविर का प्रारंभ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री शिव प्रसाद सिंह के द्वारा  मां सरस्वती विवेकानंद जी एवं गांधी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया शुभारंभ अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिहारपुर श्री जग प्रसाद सिंह बिहार पर मंडल से महामंत्री श्री राम नारायण यादव जी एवं भुनेश्वर प्रसाद जायसवाल ग्राम ठाड़पाथर से सरपंच प्रतिनिधि रामसागर आनंद पाठक पूर्व माध्यमिक शाला ठाड़ पाथर के प्रधानपाठक श्री गौरी शंकर पाठक हाई स्कूल की व्याख्याता श्रीमती सीता देवी तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
                मुख्य अतिथि ने अपने स्वागत उद्बोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्र निर्माण की भागीदारी हम सबकी हैं आप लोग राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जो संदेश लेकर ग्राम में उपस्थित हुए हैं उनका लक्ष्य को पूरी निष्ठा के साथ इन सात दिवस में पूरा करें साथ ही आपस में सभी स्वयंसेवक मिलजुल कर प्रेम स्नेह बनाए रखें तभी विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। महाविद्यालय प्राचार्य ने अपने विचार रखते हुए कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना एक कार्यक्रम नहीं जीवन को नई दिशा देने वाली प्रेरणा का नाम है यह एक ऐसा मंच है जो युवाओं को सेवा, त्याग,समर्पण व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाता है।
                 साथ ही यह एक परिवार है जो समाज क़े बीच रहकर राष्ट्रहित मे कार्य करती है महाविद्यालय कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र कुमार जायसवाल ने मंच साझा करते हुए रासेयो सात दिवसीय विशेष शिविर का कार्यक्रम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और विवेकानंद जी के विचारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी कर्मचारी, हाईस्कूल ठाढपाथर प्रांगड़ के सभी कर्मचारी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें