June 22, 2026 7:06 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा ओलंपिक आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक 31 जनवरी को

अंबिकापुर 30 जनवरी 2026/   सरगुजा ओलंपिक के जिला एवं संभाग स्तरीय आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक 31 जनवरी 2026 को दोपहर 1ः00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष, अम्बिकापुर में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त, सरगुजा संभाग द्वारा की जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सरगुजा ओलंपिक के सफल आयोजन हेतु पुलिस विभाग, जिला पंचायत, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जनसंपर्क विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में खेल स्थलों की तैयारी, आधारभूत सुविधाएँ, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों के पंजीयन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सरगुजा ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वित कार्ययोजना पर जोर दिया जा रहा है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal