February 11, 2026 9:59 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में जनप्रतिनिधियों ने स्वयं दवा का सेवन कर लोगों को दवा सेवन करने अपील की

अंबिकापुर 10 फरवरी 2026/  शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में मंगलवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, नगर निगम अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शहरी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला नेताम, शहरी सुपरवाइजर श्री अनिल कुमार पांडे, श्री धनेश प्रताप सिंह सहित अस्पताल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्वयं  फाइलेरिया रोधी दवाएं एल्बेंडाजोल, डी.ई.सी. एवं इवरमेक्टिन का  सेवन कर लोगों को दवा सेवन करने प्रोत्साहित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु दवा सेवन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई एवं दवा सेवन करने अपील की गई। इस अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र अंबिकापुर में कुल 300 टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बूथ स्थापित कर दवा वितरण किया जा रहा है। बता दें अभियान अंतर्गत 10, 11 एवं 12 फरवरी 2026 को बूथों के माध्यम से दवा सेवन कराया जाएगा। 13 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक दवा प्रशासकों द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। वहीं  24 एवं 25 फरवरी 2026 को छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जाएगा।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) – 2026 के अंतर्गत सुनवाई और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी तक जारी
जिले के दो विधानसभा प्रेमनगर और भटगांव में शत-प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूर्ण
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को

प्रकृति, संस्कृति और मनोरंजन का त्रिवेणी संगमः 13 फरवरी से सजेगा तीन दिवसीय ’मैनपाट महोत्सव’ का भव्य मंच
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर महोत्सव में बिखेरेंगी जलवा
एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार होगा ’छत्तीसगढ़ का शिमला’

Cricket Live Score

Rashifal