November 6, 2026 10:54 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

दीपावली आगमन के पूर्व आशा निकुंज के 60 मूक-बधिर बच्चों को मिला खुशियों का उपहार, स्वेटर बांटकर मिठाई और पटाखों के साथ साझा की खुशियां

दीपावली पर आशा निकुंज के मूक-बधिर बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान

06/11/2026/अंबिकापुर/ दीपावली के पर्व पर खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। शहर स्थित होली क्रॉस संस्था के आशा निकुंज हॉस्टल में अध्ययनरत लगभग 60 मूक-बधिर विद्यार्थियों को दीपावली के अवसर पर स्वेटर वितरित किए गए।

दीपावली के आगमन से पूर्व आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों को मिठाइयां खिलाई गईं। इसके साथ ही बच्चों के साथ पटाखे जलाकर दीपावली का उत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।



इस सराहनीय पहल में प्रदीप जैन, उमेश शर्मा, सागर गुप्ता, मनीषा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, देव गर्ग एवं राकेश डागा ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में आशा निकुंज हॉस्टल की प्रिंसिपल सिस्टर सीसिलिया तिर्की सहित संस्था के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस पहल ने समाज को एक खूबसूरत संदेश दिया कि त्योहारों की वास्तविक खुशी केवल अपने परिवार के साथ उत्सव मनाने में नहीं, बल्कि उन लोगों के साथ खुशियां साझा करने में है, जिन्हें हमारे स्नेह और सहयोग की जरूरत है। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस दीपावली को और भी खास बना दिया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें