March 30, 2026 4:00 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत पतरापाली स्कूल में बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया दवा सेवन

सूरजपुर/10 फरवरी 2026/    जिला प्रशासन सूरजपुर के निर्देशन में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 10 से 25 फरवरी तक 2 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु दवा का सेवन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय पतरापाली में फाइलेरिया रोधी दवा वितरण एवं सेवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने खुशी, विश्वास और उत्साह के साथ दवा का सेवन किया।
                  बच्चों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करने हेतु विद्यालय के शिक्षकों ने पहले स्वयं दवा का सेवन किया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने बिना किसी भय और संकोच के दवा ली। इस अवसर पर शिक्षक योगेश साहू ने विद्यार्थियों को फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण एवं रोकथाम के संबंध में सरल भाषा में जानकारी दी और बताया कि नियमित दवा सेवन से इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
                   इस कार्यक्रम में प्रधानपाठक के. के. यादव, शिक्षक महेन्द्र पटेल, अनिता सिंह, योगेश साहू, स्वास्थ्य विभाग से एम.टी. लालमुनी सिंह, मितानिन सरोज पटेल, सोनिया सिंह सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
                 इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने मिलकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक दवा सेवन का संदेश पहुंचाने की अपील की।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत