सूरजपुर/18 फरवरी 2026/ मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना की गन्ना पेराई 2026-26 में 24 नवंबर 2025 से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2026 तक कुल 1,15,533.505 मि.टन 7,164 कृषकों से गन्ना खरीदी किया जा चुका है। गन्ने की आवक कम हो गई है। जिससे कारखाना संचालन लगातार नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के किसानों को लगातार सूचित किया जा रहा हैं कि विक्रय योग्य गन्ना 21 फरवरी 2026 तक कारखाना को आपूर्ति कर दें। इसके बाद खरीदी के कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया जायेगा।








































































































