April 18, 2026 7:51 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम – हजारों महिलाओं की गूंज से गूंजा सूरजपुर, सशक्त भारत का बुलंद संदेश

सूरजपुर/14 अप्रैल 2026/ “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में और महिलाओं के सम्मान व देश निर्माण में उनकी भागीदारी को सशक्त करने के उद्देश्य से जिले में भव्य नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े के नेतृत्व में महंगवा चौक सूरजपुर से शिवपार्क सूरजपुर तक विशाल महिला स्कूटी रैली निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूरे शहर को नारी शक्ति के जोश और संकल्प से सराबोर कर दिया।
             कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33ः आरक्षण सुनिश्चित करना भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व ही नहीं, बल्कि निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगा।
            मंत्री ने कहा कि आज की नारी केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, शासन और राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी बन चुकी है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रही है।
                उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं हमेशा से सशक्त रही हैं, लेकिन उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। अब महिलाएं अपने अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं, जिसमें पुरुष समाज का सहयोग भी सराहनीय है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को एक उत्सव बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुका है।
             कार्यक्रम में उपस्थित किशोर न्याय बोर्ड की महिला कर्मी एवं ब्रह्मकुमारी संस्था की दीदी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से शासन अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनेगा, जिससे न्याय और समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
                इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखालाल रजवाड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, एनआरएलएम से जुड़ी महिलाएं एवं विभिन्न संगठनों की हजारों महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से “सशक्त नारी, सशक्त भारत” का संदेश पूरे जिले में प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किताबों से निकलकर जमीन परः सरगुजा के गांवों में सामाजिक सुरक्षा की पड़ताल करते कॉलेज के छात्र
‘युवा संवाद’ के तहत राजीव गांधी कॉलेज व मुहिम फाउंडेशन की पहल, 361 छात्रों ने किया सामुदायिक सर्वेक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दिए गए निर्देश
लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की होगी सेवा समाप्ति, विभागीय जांच तेज करने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा एवं पंडो जनजाति के बच्चों के लिए चलेगा विशेष सर्वे अभियान

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

किताबों से निकलकर जमीन परः सरगुजा के गांवों में सामाजिक सुरक्षा की पड़ताल करते कॉलेज के छात्र
‘युवा संवाद’ के तहत राजीव गांधी कॉलेज व मुहिम फाउंडेशन की पहल, 361 छात्रों ने किया सामुदायिक सर्वेक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दिए गए निर्देश
लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की होगी सेवा समाप्ति, विभागीय जांच तेज करने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा एवं पंडो जनजाति के बच्चों के लिए चलेगा विशेष सर्वे अभियान

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बदली रनियारो की दुनियाः टपकती छत से मिली मुक्ति, अब पक्के घर में संवर रहा है पहाड़ी कोरवा परिवार का भविष्य
हितग्राही रनियारो ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार
पक्के आवास के साथ ’महतारी वंदन’ और ’उज्ज्वला’ योजना का भी मिला लाभ

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम करजी और बेलखरिखा में विकास कार्यों का लिया जायजा
लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा के ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में ’संपूर्णता अभियान 2.0’ के तहत हुआ जनसंवाद