April 18, 2026 1:27 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मैनपाट के मतरिंगा में शेड निर्माण का किया भूमिपूजन
रिहंद नदी उद्गम स्थल को विकसित कर स्थानीय रोजगार सृजन पर जोर

अम्बिकापुर 17 अप्रैल 2026/  सरगुजा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में मैनपाट के मतरिंगा (सितकालो) में शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मतरिंगा (सितकालो) क्षेत्र रिहंद नदी के उद्गम स्थल के रूप में अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्ता के लिए जाना जाता है। यहां का मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार क्षमता रखता है। प्रस्तावित शेड निर्माण से पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुलभ होंगी, जिससे इस स्थल की लोकप्रियता और भी बढ़ेगी। मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरगुजा क्षेत्र के प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करते हुए उन्हें पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना है। मैनपाट जैसे रमणीय स्थल को विकसित कर न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि पर्यटन विकास के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पर्यटक अनुकूल वातावरण और स्थानीय सहभागिता को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इससे न केवल पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किताबों से निकलकर जमीन परः सरगुजा के गांवों में सामाजिक सुरक्षा की पड़ताल करते कॉलेज के छात्र
‘युवा संवाद’ के तहत राजीव गांधी कॉलेज व मुहिम फाउंडेशन की पहल, 361 छात्रों ने किया सामुदायिक सर्वेक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दिए गए निर्देश
लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की होगी सेवा समाप्ति, विभागीय जांच तेज करने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा एवं पंडो जनजाति के बच्चों के लिए चलेगा विशेष सर्वे अभियान

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

किताबों से निकलकर जमीन परः सरगुजा के गांवों में सामाजिक सुरक्षा की पड़ताल करते कॉलेज के छात्र
‘युवा संवाद’ के तहत राजीव गांधी कॉलेज व मुहिम फाउंडेशन की पहल, 361 छात्रों ने किया सामुदायिक सर्वेक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दिए गए निर्देश
लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की होगी सेवा समाप्ति, विभागीय जांच तेज करने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा एवं पंडो जनजाति के बच्चों के लिए चलेगा विशेष सर्वे अभियान

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बदली रनियारो की दुनियाः टपकती छत से मिली मुक्ति, अब पक्के घर में संवर रहा है पहाड़ी कोरवा परिवार का भविष्य
हितग्राही रनियारो ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार
पक्के आवास के साथ ’महतारी वंदन’ और ’उज्ज्वला’ योजना का भी मिला लाभ

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम करजी और बेलखरिखा में विकास कार्यों का लिया जायजा
लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा के ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में ’संपूर्णता अभियान 2.0’ के तहत हुआ जनसंवाद