April 18, 2026 1:24 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने 7 करोड़ की लागत से बनने वाले 120 मीटर लंबे पुल  का किया भूमि पूजन

अम्बिकापुर 17 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़गांवद-पनगोती मार्ग पर स्थित भालू नाला पर पुल निर्माण एवं पहुँच मार्ग के कार्य का आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस पुल की लंबाई 120 मीटर तथा पहुँच मार्ग की लंबाई 362 मीटर होगी। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा और विशेष रूप से बड़गांव, पनगोती सहित आसपास के कई गांवों के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक बारिश के मौसम में बाधित रहने वाला यह मार्ग पुल बनने के बाद वर्षभर सुगम और सुरक्षित रहेगा, जिससे स्थानीय जनजीवन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क और पुल जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से न केवल कनेक्टिविटी मजबूत होती है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के अवसर भी बढ़ते हैं। अम्बिकापुर के समग्र विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई यह परियोजना निश्चित रूप से क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस जन-उपयोगी कार्य के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किताबों से निकलकर जमीन परः सरगुजा के गांवों में सामाजिक सुरक्षा की पड़ताल करते कॉलेज के छात्र
‘युवा संवाद’ के तहत राजीव गांधी कॉलेज व मुहिम फाउंडेशन की पहल, 361 छात्रों ने किया सामुदायिक सर्वेक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दिए गए निर्देश
लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की होगी सेवा समाप्ति, विभागीय जांच तेज करने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा एवं पंडो जनजाति के बच्चों के लिए चलेगा विशेष सर्वे अभियान

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

किताबों से निकलकर जमीन परः सरगुजा के गांवों में सामाजिक सुरक्षा की पड़ताल करते कॉलेज के छात्र
‘युवा संवाद’ के तहत राजीव गांधी कॉलेज व मुहिम फाउंडेशन की पहल, 361 छात्रों ने किया सामुदायिक सर्वेक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दिए गए निर्देश
लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की होगी सेवा समाप्ति, विभागीय जांच तेज करने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा एवं पंडो जनजाति के बच्चों के लिए चलेगा विशेष सर्वे अभियान

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बदली रनियारो की दुनियाः टपकती छत से मिली मुक्ति, अब पक्के घर में संवर रहा है पहाड़ी कोरवा परिवार का भविष्य
हितग्राही रनियारो ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार
पक्के आवास के साथ ’महतारी वंदन’ और ’उज्ज्वला’ योजना का भी मिला लाभ

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम करजी और बेलखरिखा में विकास कार्यों का लिया जायजा
लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा के ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में ’संपूर्णता अभियान 2.0’ के तहत हुआ जनसंवाद